यहां लोगों से ऑटो चालक वसूल रहे मनमाना किराया

Sunday, Aug 05, 2018 - 04:24 PM (IST)

मंडी : छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध मंडी शहर में ऑटो चालकों द्वारा लोगों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है। शहर में सैंकड़ों ऑटो रोजाना लोगों को सुविधा मुहैया करवाते हैं, लेकिन ऑटो चालकों द्वारा लोगों से अपनी मर्जी से तय किराए से अधिक पैसे वसूले जा रहे हैं। जब लोग अधिक किराया वसूलने की बात कहते हैं तो वे बदतमीजी पर उतर आते हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा ऑटो का किराया फिक्स कर रखा है, बावजूद ऑटो चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूला जाता है। रात के समय तो ऑटो चालक लोगों से और भी अधिक वसूली करते हैं। प्रशासन द्वारा ऑटो का किराया तो निर्धारित किया गया है, लेकिन आम लोगों को इसकी जानकारी न होने के कारण ऑटो चालक मनमाने दाम वसूलते हैं। प्रशासन को चाहिए कि शहर के विभिन्न स्थानों में ऑटो किराए के बोर्ड लगाए जाएं, ताकि आम लोगों को इस बारे जागरूकता लाई जाए और वे ऑटो चालकों की लूट से बच सकें। 
 

kirti