यहां बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कहीं मकान तो कहीं डंगे हुए जमींदोज

Monday, Sep 24, 2018 - 11:53 AM (IST)

 

नादौन : शुक्रवार से हो रही बारिश से उपमंडल नादौन में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में नदी, नाले तथा खड्डें उफान पर हैं तो शहरों की गलियों में भी पानी ने खूब कहर बरपाया। लगातार बारिश के कारण ल्हासे गिरने से क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। इसके कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है तथा कई गांव रोड कनैक्टीविटी से कट गए हैं। क्षेत्र से होकर गुजरने वाली ब्यास नदी उफान पर रही तो साथ लगती मान, कुनाह, मसेह तथा खैरन खड्डों में भी खूब पानी आया। संपर्क मार्ग बंद होने के कारण दूध, अखबार तथा अन्य दैनिक उपयोगी वस्तुओं की सप्लाई नहीं हो पाई। इसके अलावा भारी बारिश के कारण विद्युत सेवा भी प्रभावित हुई है। 
वहीं नादौन बाजार, ज्वालामुखी व कोर्ट रोड में पानी की उचित निकासी न होने के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं। 

 


वर्षा का पानी लोगों के घरों व दुकानों में घुस गया। इसके साथ ही ग्रामीणों की फसल पर भी इस पानी की खूब मार पड़ी जिससे खेतों में उगी मक्की को काफी नुक्सान पहुंचा है। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सड़कों की मुरम्मत के कार्य में जुटे रहे परंतु वर्षा के कारण काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के कई संपर्क मार्गों में यातायात बाधित रहा। एस.डी.एम. नादौन दिले राम ने बताया कि वर्षा से नुक्सान पर प्रशासन द्वारा नजर रखी जा रही है तथा जहां-जहां भी नुक्सान का पता चल रहा है, वहां राजस्व अधिकारियों को उपमंडल में हुए नुक्सान के आकलन के लिए कहा गया है। उन्होंने लोगों को हिदायतें दी हैं कि बिगड़े मौसम के चलते वे खड्डों तथा नदी-नालों के समीप 
 

kirti