तस्वीरों में देखिए यहां जारी है मौत का सफर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा (Video)

Monday, Sep 03, 2018 - 03:17 PM (IST)

नाहन (सतीश): खस्ताहाल झूला और झूले पर दो तारों के सहारे एक साथ सफर करते हैं कई लोग। यह तस्वीरें रेणुका के सियूं गांव की हैं। जहां प्रशासनिक लापरवाही के कारण लोग खस्ताहाल तार झूले पर सफर करने को मजबूर हैं।


दरअसल यहां पास के एक गांव में देव जागरण का आयोजन हो रहा था, देवता को गांव तक पहुंचाने के लिए इसी झूले का सहारा लेना पड़ा। क्योंकि बरसात में नदी पार करने के लिए लोगों के पास कोई विकल्प नहीं है।


एक साथ कई लोगों को दो तारों के सहारे नदी पार करनी पड़ी और इसका दृश्य कितना भयानक है। यह तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि उफनती गिरी नदी किसी की भी जान ले सकती है।


बस झूला पार करते समय थोड़ी भी लापरवाही हुई तो मौत तय है। लोगों का कहना है कि झूला कई सालों से खस्ताहाल में है, मगर इसे ठीक करने की जहमत नहीं उठाई जा रही।


मीडिया पहले भी लोग इस गंभीर मुद्दे को उठा चुके हैं मगर शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद से नहीं जाग रहा है। शायद यहां भी अभी किसी बड़े हादसे का इंतजार हो रहा है। 

Ekta