वादे बड़े- दावे खोखले: यहां शिक्षक के बिना कैसे संवरेगा भविष्य

Saturday, Sep 29, 2018 - 10:40 AM (IST)

नालागढ़ : सरकार के बेहतर शिक्षा के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। कई स्कूलों में अध्यापकों की कमी लोगों के लिए समस्या बनती जा रही है। नालागढ़ के राजकीय प्राथमिक पाठशाला सलैंहड़ा में शिक्षकों की कमी ङ्क्षचता का कारण बनी हुई है। इस संबंध में सलैंहड़ा का प्रतिनिधिमंडल पूर्व प्रधान रविंद्र कुमार व हरि राम के नेतृत्व में एस.डी.एम. से मिला। उन्होंने शिक्षा मंत्री को एस.डी.एम. के माध्यम से एक मांग पत्र प्रेषित किया।

इस मौके पर लक्ष्मी सिंह, राज कुमार, प्रेम ठाकुर, हरि राम, भजन लाल व गुरुदेव उपस्थित थे। एस.डी.एम. को अवगत करवाया कि  सलैंहड़ा स्कूल पिछले काफी समय से एक अध्यापक के सहारे चल रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल विद्याॢथयों की संख्या 70 से ज्यादा है। पहले स्कूल में 3 अध्यापक थे, लेकिन हाल ही में 2 अध्यापकों का स्थानांतरण किया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि यहां अध्यापकों की संख्या बढ़ाई जाए। एस.डी.एम. प्रशांत देष्टा ने बताया कि मांग पत्र मिला है, जिसे संबंधित विभाग को आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया गया है। 

kirti