यहां दुकानों व ठेकों के साथ चल रहे अहातों पर पुलिस की Raid, शराब माफिया में मचा हड़कंप(Video)

Wednesday, Jul 10, 2019 - 03:10 PM (IST)

ऊना (अमित): ऊना पुलिस ने जिला में बिकने वाली अवैध शराब और अवैध अहातों के खिलाफ विशेष मुहिम शुरू कर दी है। डीएसपी ऊना अशोक वर्मा ने दलबल सहित अवैध रूप से शराब परोसने वाले ढाबों, दुकानों और अहातों पर छापेमारी की। पुलिस की रेड से शराब माफिया में हड़कंप मच गया।


डीएसपी ने शराब के ठेकों के दस्तावेज भी जांचे जबकि बिना अनुमति चल रहे अहातों का शटर डाउन करवाया। इस दौरान पुलिस ने बहडाला में एक दुकान से अवैध शराब भी बरामद की। डीएसपी अशोक वर्मा ने एक दर्जन से अधिक दुकानों, ढाबों व शराब के ठेकों का निरीक्षण किया।


पुलिस की रेड देखकर कुछ दुकानदारों ने तो अपनी दुकानें बंद करना ही ठीक समझा। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की बिक्री को लेकर शिकायतें आ रही थी। जिसके तहत निरीक्षण किया गया। डीएसपी ने कहा कि पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

Ekta