हेंडी मांचल संस्था में विशेष बच्चों ने मनाया बाल दिवस

Thursday, Nov 14, 2019 - 04:18 PM (IST)

कुल्लू (मनमिंदर): कुल्लू जिला के मुख्यालय अखाड़ा बाजार में स्थित विशेष बच्चों के लिए चलाए जा रहे स्कूल हेंडी मांचल संस्था में बाल दिवस का आयोजन किया गया। बाल दिवस के मौके पर विशेष बच्चों द्वारा तैयार किए गए सामान की भी प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें बच्चों द्वारा सजावटी सामान, फूल व अन्य चीजें तैयार कर रखी गई थी। वहीं उनके द्वारा तैयार किए गए सामान की प्रदर्शनी को अभिभावकों द्वारा भी खूब सहारा गया। कार्यक्रम में मनाली के समाजसेवी छविंद्र ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। वही, विशेष बच्चों द्वारा मंच पर अपने कार्यक्रम की भी प्रस्तुति भी दी गई। विशेष बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति को देख मौजूद लोग भी भाव विभोर हो उठे।

गौरतलब है कि हेंडी मांचल संस्था द्वारा विशेष बच्चों के लिए कार्य कर रही है। संस्था में विशेष बच्चों को फिजियोथेरेपी के अलावा बोलने, चलने का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। ताकि विशेष बच्चो को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। वहीं संस्था के महासचिव सुरेंद्र मोहन कपूर ने बताया कि संस्था 2016 से लगातार विशेष बच्चो के लिए कार्य कर रही है और यहां 41 विशेष बच्चों को विशेष थैरेपी दी जा रही है। ताकि वो अपने रोजमर्रा के कार्यो को सुगमता से कर सके। वहीं विशेष बच्चे की मां कौशल्या ठाकुर ने कहा कि संस्था में उनके बच्चे को मिली थैरेपी से उसे काफी मदद मिली है और वो अब अपने कार्य आसानी से कर लेता है। वहीं अब वो भी संस्था के साथ जुड़ी हुई है और घर जाकर भी विशेष बच्चों को थेरेपी देने का कार्य कर रही है।


kirti