हैलमेट ने पहुंचाए पुलिस के खजाने में 4 लाख, कांगड़ा में अब तक की बड़ी कार्रवाई

Friday, Aug 03, 2018 - 10:25 AM (IST)

ज्वालामुखी: हैलमेट ने पुलिस के खजाने में 4 लाख रुपए पहुंचाए हैं। दरअसल ज्वालाजी पुलिस द्वारा इन दिनों यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले चालकों के खिलाफ विशेष अभियान छेड़ा गया है। इसके तहत डी.एस.पी. ज्वालाजी योगेश दत्त जोशी के नेतृत्व में पुलिस दल रोजाना शहर में सुबह-शाम नाका लगाकर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले चालकों के चालान काट रही है। जुलाई माह में पुलिस द्वारा काटे गए चालानों पर नजर दौड़ाई जाए तो ये आकड़ा 1500 से ज्यादा है, जिसमें सबसे ज्यादा चालान बिना हैलमेट के किए गए है। इसके अलावा अन्य चालान बिना कागजात को लेकर किए गए हैं। पुलिस द्वारा यहां 1 महीने में 1500 से ऊपर चालान काट लगभग 4 लाख रुपए के करीब राजस्व जुटाया गया है। 


चालानों को लेकर ज्वालाजी पुलिस की ये अब तक की जिला कांगड़ा में सबसे बड़ी कार्रवाई है। इधर, पुलिस द्वारा लगाए जा रहे चालानों के बाद यहां स्थिती पहले से बेहतर होते हुए नजर आ रही है। पुलिस की रोजाना हो रही इस कार्रवाई के बाद दोपहिया वाहन चालक अब हैलमेट लेकर अपने वाहनों को लेकर सड़कों पर निकल रहे हैं। इस अभियान के दौरान डी.एस.पी. ज्वालाजी योगेश दत्त जोशी अपनी टीम के साथ खुद नाका लगाकर जहां यातायात नियमों का उलंघन करने वाले चालकों के चालान काट रहे हैं, वहीं उन्हें यातायात नियमों का पालन करने का भी उनसे आग्रह कर रहे है। उनका कहना है कि सड़कों पर हो रहे रोजाना हादसों को लेकर पुलिस द्वारा ये अभियान छेड़ा गया है, जो आगे भी जारी रहेगा।


यही नहीं अब पुलिस के इस कार्रवाई में पट्रौल पंप के मालिक भी सहयोग कर रहे हैं और बिना हैलमेट पट्रौल भरवाने आ रहे वाहन चालक को पट्रोल नहीं दिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यातायात नियमों का उलंघन करने वालों को किसी भी सूरत में नही बख्सा जाएगा और उनके विरुद्ध कानूनी करवाई अमल में लाई जाएगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ इन दिनों विशेष अभियान चलाया गया है। इसके तहत नियमों के तहत चालान काटे जा रहे हैं। यातायात नियमों को लेकर बाकायदा लोगों को जागरूक भी किया जाता है। थाना और चौकियों सहित ट्रैफिक पुलिस को विशेश हिदायतें दी गई हैं। 

Ekta