हिमाचल के दूर-दराज क्षेत्रों में जल्द शुरू होगी हैली मिशन एम्बुलैंस सेवा

Thursday, Sep 13, 2018 - 10:42 PM (IST)

मनाली: प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में हैली मिशन एम्बुलैंस सेवा शीघ्र शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री मनाली के परिधि गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्विट्जरलैंड की हैली मिशन कंपनी के साथ एम.ओ.यू. साइन किया है, जिसकी औपचारिकताएं कंपनी द्वारा पूरी की जा रही हैं। इसके बाद मनाली सहित प्रदेश के दूरदराज के लोगों को आपात स्थिति में हैली सेवाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों में भी हैली टैक्सी सेवाएं देने की तैयारियां कर ली गई हैं।

Vijay