कुल्लू व मनाली की पहाडिय़ों पर भारी बर्फबारी, नेहरूकुंड में ही रोके पर्यटक

punjabkesari.in Wednesday, Jan 29, 2020 - 11:56 AM (IST)

कुल्लू/मनाली(धनी राम/ सोनू): कुल्लू व मनाली की पहाडिय़ों में मंगलवार को भारी बर्फबारी हुई। पर्यटन नगरी मनाली के पर्यटन स्थलों में बर्फबारी हो रही है, वहीं सोलंगनाला में भारी बर्फबारी होती देख सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पर्यटक वाहनों को नेहरूकुंड में ही रोक दिया है। पर्यटन नगरी मनाली के माल रोड में भी बर्फ  के फाहे गिर रहे हैं। 

सैलानियों ने सुबह ही सोलंगनाला का रुख किया लेकिन प्रशासन ने उन्हें नेहरूकुंड से आगे जाने की अनुमति नहीं दी। मंगलवार को नेहरूकुंड व बाहंग पर्यटकों के लिए स्नो प्वाइंट बन गया है। माल रोड में भी सैलानी बर्फ  के फाहों का आनंद उठा रहे हैं। देशभर से सैलानी मनाली के पर्यटन स्थलों में हो रही बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं। हालांकि बर्फबारी से स्कूल आने जाने वाले बच्चों की दिक्कत बढ़ गई है, लेकिन सैलानी बर्फबारी का खूब आनंद ले रहे हैं। पर्यटन कारोबारी सुरेश, पुनीत व दीपक ने बताया कि आज नेहरूकुंड सैलानियों के लिए स्नो प्वाइंट बन गया है।

सैलानी सुबह से ही बर्फ के फाहों का आनंद ले रहे हैं। दिल्ली से आए सैलानी पवीण, आशु व नवीन ने बताया कि माल रोड में गिर रहे बर्फ  के फाहे देख कर खासे उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि आज सुबह हम लोग सोलंंगनाला गए थे बर्फबारी का बहुत आनंद लिया उसके बाद हमें वैसे ही जल्द वापस आना पड़ा। डी.एस.पी. मनाली शेर सिंह ने बताया कि सोलंगनाला, फातरु व अंजनी महादेव में भारी बर्फबारी को देखते हुए पर्यटकों को नेहरूकुंड में ही रोक दिया गया है। सैलानी माल रोड से नेहरूकुंड तक जगह-जगह बर्फ  का आनंद ले रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News