चम्बा की पांगी घाटी में भारी बर्फबारी, प्रशासन ने अलर्ट किया जारी

punjabkesari.in Tuesday, Nov 02, 2021 - 08:25 PM (IST)

पांगी (वीरू): जिला चम्बा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में ताजा हिमपात हुआ है। मंगलवार दोपहर बाद बर्फबारी का दौर शुरू हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। इसके चलते इलाके में प्रचंड शीतलहर चल रही है। शाम 5 बजे तक 4 इंच तक हिमपात हो चुका था। उधर, प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से भूस्खलन ग्रस्त क्षेत्रों की ओर न जाने का अपील की है। इसके साथ ही एडवाइजरी जारी कर दी है। आवासीय आयुक्त सुखदेव सिंह राणा ने बताया कि घाटी में मंगलवार को सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई है।
PunjabKesari, Snowfall Image

पांगी में मौसम के बदलते तेवर लोगों को डराने लगे हैं। मुख्यालय किलाड़ तक बर्फ के फाहे गिरे हैं। वहीं ऊपरी चोटियों हुडान भटोरी, चस्क भटोरी, परमार भटौरी में करीब 4 फीट बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण पांगी की अधिकतर सड़कें बंद हो गई हैं। सुबह के समय मुख्यालय किलाड़ आए लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ी। बर्फबारी के कारण घाटी की एक दर्जन पंचायतों में अंधेरा छाया रहा। पावर हाऊस साच की जगह-जगह लाइन खराब होने के कारण बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News