अगले दो दिन जरा संभलकर, इन 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Friday, Sep 14, 2018 - 07:15 PM (IST)

शिमला: हिमाचल में भारी बारिश इन दिनों खूब कहर बरपा रही है। बारिश की वजह से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बता दें कि शिमला में शुक्रवार सुबह 2 घंटे तक भारी बारिश हुई। वहीं, रोहतांग की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई। किन्नौर में भी शीतलहर का दौर शुरू हो गया है। तापमान में भी गिरावट आई है। शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, मंडी और चंबा के अधिकांश क्षेत्रों में अगले दो दिन में भारी बारिश की संभावना है। 

इन दो जिलों में हुई सबसे अधिक बारिश
मानसून सीजन में अब तक प्रदेश भर में सामान्य बारिश हुई है। कांगड़ा, हमीरपुर और ऊना में अब तक सबसे ज्यादा बारिश हुई है। शिमला में भी 14 प्रतिशत बारिश दर्ज की गई है।

Ekta