देखिए कैसे, बारिश ने लिया रौद्र रूप और देखते ही देखते नदी में समा गए 5 घर

Sunday, Aug 18, 2019 - 12:40 PM (IST)

 पांवटा साहिब(रोबिन) : हिमाचल में भारी बारिश से तबाही मची हुई है। बीते कल से हो रही लगातार बारिश के कारण सामान्य जनजीवन तो अस्त व्यस्त हुआ ही है, लेकिन करोड़ों का नुकसान भी जिला के लोगों को झेलना पड़ रहा है। कई घर पानी में डूबे हुए हैं। वहीं अगर बात की जाए शिलाई क्षेत्र में टिम्बी के नेडा नाले की तो यह इतना उफान पर है कि टिम्बी के पांच घरों को अपने साथ बहाकर ले गया है।

वहीं अगर बात की जाए शिलाई क्षेत्र में टिम्बी के नेडा नाले की तो यह इतना उफान पर है कि टिम्बी के पांच घरों को अपने साथ बहाकर ले गया है। यही नहीं नाले का पानी का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में नाले के साथ लगते गांव को भी खतरा मंडराता शुरू हो गया है।

हालांकि स्थानीय लोगों ने घरों में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर शिलाई पुलिस पहुंच चुकी है आज लोगों को बाहर निकालने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बीती रात से हो रही जोरदार बारिश से लोगों के लिए आफत बनी पड़ी है। क्षेत्र के किसान परेशान नजर आ रहे हैं। टिम्बी बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बनने से लोग सहमे-सहमे नजर आ रहे हैं। बारिश के कहर से बचने के लिए लोग अपना घर छोड़ रिश्तेदारों के घर जाना शुरू हो गए है।
 

kirti