धर्मशाला के खड़ा डंडा रोड पर भारी भूस्ख्लन, इतने दिन बंद रहेगी आवाजाही

Friday, Aug 19, 2022 - 05:58 PM (IST)

धर्मशाला (सचिन): जिला मुख्यालय धर्मशाला में बीती रात से जारी भारी बरसात ने भयंकर तबाही मचाई है। मैक्लोडंगज के लिए वाया खड़ा डंडा जाने वाला रोड़ भूस्खलन के कारण 2 सप्ताह के लिए बंद हो गया है। मैक्लोडंगज रोड़ पर 2 जगहों पर भूस्खलन हुआ है जिससे जोगीवाड़ा में सड़क धंस गई है। खड़ा डंडा रोड़ पर खंचाजी मोहल्ला के पास नाले की पुलिया मलबे से भर गई। नाले का पानी व मलबा सड़क और लोगों के घरों व होटलों में घुस गया। मलबे में शैड में खड़ी एक कार भी दब गई है। लोक निर्माण विभाग ने जे.सी.बी. भेजकर शाम तक मलबा हटा दिया है।

धर्मशाला में रात से दोपहर तक 249 एमएम बारिश 
मौसम विभाग के अनुसार धर्मशाला मंडल में वीरवार रात सबसे भारी बारिश आंकी गई है। वीरवार रात से शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे तक धर्मशाला मंडल में 217.8 एमएम बारिश हुई है। वहीं शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे के बाद 31.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। 

दो घंटे बंद रहा चैतड़ू-सकोह मार्ग
चैतड़ू के पास भूस्खलन के कारण चैतड़ू-सकोह-धर्मशाला मार्ग करीब दो घंटे बंद रहा। भूस्खलन के कारण सड़क पर गिरे मलबे को जेसीबी से हटाकर आवाजाही बहाल की गई।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Kuldeep