विधानसभा : वीरभद्र सिंह पर टिप्पणी को लेकर गर्माया माहौल, विक्रमादित्य ने मंत्री को दी खालटी में रहने की सलाह

punjabkesari.in Saturday, Mar 05, 2022 - 11:47 PM (IST)

शिमला (भूपिन्द्र): हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 2 दिन पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह पर की गई टिप्पणी पर उस समय माहौल गर्मा गया, जब विधायक विक्रमादित्य सिंह ने यह मामला उठाया। विक्रमादित्य सिंह ने उनके पिता के बारे में की गई टिप्पणी करने वाले मंत्री को अपनी खालटी में रहने तथा अपने काम में ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जो इस दुनिया में नहीं हैं, उनके बारे में इस तरह के कमैंट नहीं करने चाहिए। उन्हें अपने परिवार के राजनीतिक कद के लिए किसी से प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसी टिप्पणी ऐसे दल बदलू नेता कर रहे हैं जो पहले निर्दलीय थे, आज भाजपा में हैं और कल आम आदमी पार्टी में होंगे।

कोई किसी से नहीं डरता : राकेश पठानिया

वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि कोई किसी से नहीं डरता। विक्रमादित्य सिंह मंत्री का नाम लें, नाम लेने में क्या दिक्कत है। सब जानते हैं कि कैसे खलड़ी में रहा जाता है। विक्रमादित्य भी अपनी खलड़ी में रहें।

मंत्री को माफी मांगनी चाहिए : मुकेश अग्निहोत्री

विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जो इस दुनिया में नहीं हैं उन पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के विकास के लिए काम किया है। वीरभद्र सिंह पर टिप्पणी करने वाले मंत्री को माफी मांगनी चाहिए। 

वीरभद्र सिंह का सभी करते हैं सम्मान : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह का सभी सम्मान करते हैं। इसलिए ऐसी बातों को इग्नोर करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी को बात कहने का हक है। इसलिए हमें सब्र रखना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News