विधानसभा : सदन में इस मुद्दे पर गर्माया माहौल, मंत्री राकेश पठानिया व विधायक सुखविंदर सुक्खू के बीच तीखी नोक-झोंक

punjabkesari.in Wednesday, Mar 02, 2022 - 09:46 PM (IST)

शिमला (भूपिन्द्र): विधानसभा में बुधवार को भोजनावकाश के बाद वन मंत्री राकेश पठानिया व कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू के बीच तीखी नोक-झोंक हुई। इस दौरान कुछ समय के लिए सदन का माहौल गर्मा गया। कांग्रेस विधायक के पक्ष में विपक्ष के विक्रमादित्य सिंह, आशा कुमारी व जगत सिंह नेगी भी खड़े दिखाई दिए। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार द्वारा शब्दों को कार्यवाही से हटाने की व्यवस्था देने के बाद ही माहौल शांत हुआ। विधानसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी-पठानकोट व शिमला-मटौर सड़कों की फाइल वन मंत्रालय में अटके रहने का मामला उठाया। इस दौरान उन्होंने कुछ शब्द कहे। 

भोजनावकाश के बाद वन मंत्री राकेश पठानिया ने व्यवस्था का सवाल उठाते हुए सदन में कांग्रेस विधायक द्वारा कहे गए शब्दों को गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि यह राम लीला का मंच नहीं है। चर्चा में भाग लेते हुए सही शब्दों का चयन होना चाहिए। कांग्रेस विधायक द्वारा कहे गए शब्द बर्दाश्त नहीं होंगे। वन मंत्री ने विपक्षी विधायक के खिलाफ  अवमानना प्रस्ताव लाने की बात कही। इस पर कांग्रेस की आशा कुमारी, जगत सिंह नेगी व विक्रमादित्य सिंह ने एतराज जताया तथा कहा कि विधायक के खिलाफ अवमानना प्रस्ताव नहीं लाया जा सकता। कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मर्यादा व गरिमा सदन की होती है। सदन की गरिमा बनाना हमारा दायित्व है। हम तथ्यों के साथ चीजें लाएंगे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News