ऊना में गर्मी ने तोड़ा रिकार्ड, पारा 44.8 डिग्री से पार

Wednesday, Jun 07, 2017 - 01:06 AM (IST)

ऊना: हिमाचल प्रदेश का ऊना जिला तापमान के मामले में तमाम रिकार्ड तोडऩे लगा है। न्यूनतम तापमान के पिछले पुराने तमाम रिकार्ड ध्वस्त हो गए हैं। पिछले कई दशकों से न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सैल्सियस को पार कर गया है। सहायक मौसम अधिकारी विनोद शर्मा ने माना कि पिछले कई दशकों से जिला में न्यूनतम तापमान में इतनी अधिक वृद्धि कभी दर्ज नहीं हुई है। अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान में काफी कम अंतर बचा है। पिछले करीब 3 दिन से लोग हाय-हाय करने के लिए मजबूर हो गए हैं। जिला ऊना में अधिकतम तापमान जहां 44.8 डिग्री सैल्सियस को पार कर गया था, वहीं अब न्यूनतम तापमान ने ऊंची छलांग लगाई है। प्रदेश का यह मैदानी जिला आग की भट्ठी के रूप में तबदील हो चुका है।