'दिल दहला देने' वाला हादसा, आसमान से बरसी आफत ने एक मासूम को हमेशा के लिए सुलाया

Tuesday, Jul 18, 2017 - 01:25 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने अाया है। मंगलवार सुबह आसमान से बरसी आफत ने एक मासूम की जान ली है। दरअसल, रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव में भूस्खलन ने एक नन्ही सी जान ले ली। चिड़गांव के देवीधार में मंगलवार सुबह चुन्नू राम के घर पर भूस्खलन हो गया। बताया जा रहा है कि भूस्खलन के कारण चुन्नू राम का घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चुन्नू राम के पांच माह के बच्चे की दबने से मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। सोमवार रात से हो रही भारी बारिश के चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में नुकसान की खबर हैं।