ह्रदय गति रुकने से इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड कर्मी की मौत

Monday, Jun 10, 2019 - 04:18 PM (IST)

ज्वालामुखी (नितेश/जोशी): ज्वालामुखी उपमंडल के इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के सपडी में कार्यरत ज्ञान चंद उम्र 56 वर्ष की ड्यूटी के दौरान ह्रदय गति रुकने के कारण मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार ज्ञान चन्द किसी कार्य हेतु उपमंडल कार्यलय में आये हुए थे जहां उनको दिल का दौरा पड़ गया। कार्यलय से उन्हें जल्द ही ज्वालामुखी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देहरा में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को भी सूचना दे दी है। सहायक अधिशाषी अभियंता बिजली बोर्ड एम पी शर्मा और स्टाफ ने उनके अकस्मात निधन पर दुःख व्यक्त किया है। ज्ञान चन्द कई बर्षो से ज्वालामुखी के सपडी में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

kirti