स्वास्थ्य विभाग का दावा, अगले 10 दिनों में ठीक हो जाएंगे 250 कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Wednesday, Jun 24, 2020 - 12:31 PM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश में वैसे तो प्रतिदिन ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। प्रदेश में प्रतिदिन बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि इसके साथ ही कुछ संक्रमित ठीक होकर घर भी लौट रहे हैं। इन सभी खबरों के बीच एक राहत खबर यह भी है कि स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि अगले 10 दिनों में कोरोना पॉजिटिव 250 लोग ठीक होंगे। इन सभी मरीजों की हालत बेहतर है। ये सभी दिल्ली और महाराष्ट्र से हिमाचल आए हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि बाहरी राज्यों में कोरोना पॉजिटिव के टेस्ट की व्यवस्था अच्छी नहीं है। निजी लैब में दो हजार रुपये देकर कोरोना के टेस्ट हो रहे हैं। हिमाचल में यह टेस्ट निःशुल्क हैं। एक बार मामला सामने आने के बाद लोगों को घर से एंबुलेंस में कोविड सेंटर पहुंचाया जा रहा है। संदिग्ध भी निगरानी में रखे जा रहे हैं। पॉजिटिव लोगों को खोजकर निकाला जा रहा है। इसके चलते आंकड़ों में इजाफा हो रहा है। धीमान ने कहा कि हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव मामलों का ग्राफ इसलिए भी बढ़ रहा है क्योंकि दिल्ली, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में उपचार की व्यवस्था ठीक नहीं। संक्रमित होकर लोग हिमाचल पहुंच रहे हैं। हालांकि, इन लोगों को किसी से भी नहीं मिलने दिया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि होने के बाद इन लोगों को संस्थागत संस्थानों से अस्पताल ले जाया जा रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News