महाराष्ट्र के युवकों को चरस सप्लाई करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

punjabkesari.in Wednesday, Feb 17, 2021 - 11:11 PM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो): पुलिस ने महाराष्ट्र के 2 युवकों को चरस की खेप सप्लाई करने के आरोपी को दबोच लिया है। इसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। इस सप्लायर की गिरफ्तारी मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 29 में की गई है। पुलिस के अनुसार बजौरा में पिछले साल 20 दिसम्बर को महाराष्ट्र के युवक अंकित अशोक निसार और मिहिर ओझा के कब्जे से पुलिस ने 1.816 किलोग्राम चरस पकड़ी थी। ये दोनों मनाली से दिल्ली जा रही वोल्वो बस में बैठे हुए थे। जब बस को चैकिंग के लिए रोका गया तो उस दौरान इन दोनों के कब्जे से पुलिस टीम को चरस मिली और दोनों को गिरफ्तार किया गया।

इन दोनों ने रिमांड अवधि में पुलिस पूछताछ में उस सप्लायर के नाम का खुलासा किया था जिससे इन्होंने चरस की खेप खरीदी थी। अब पुलिस ने उस सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस सप्लायर की पहचान सोनम दोरजे उर्फ विवेक पुत्र किशोर कुमार निवासी शांगणा मणिकर्ण के रूप में हुई है। इस सप्लायर से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी गौरव सिंह ने सप्लायर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News