586 ग्राम चरस के साथ धरे 4 तस्करों को मिला इतने दिन का पुलिस रिमांड

Sunday, Dec 23, 2018 - 06:10 PM (IST)

चम्बा: जिला पुलिस द्वारा भटियात क्षेत्र में मौजूद बंगालियों की कालोनी में छापामारी के दौरान चरस सहित पकड़े गए चारों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने पुलिस के आग्रह पर सभी चारों आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार विगत दिनों उक्त स्थल पर छापामारी के दौरान 4 लोगों को कुल 586 ग्राम चरस सहित रंगे हाथों धरा था। पुलिस थाना चुवाड़ी में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसी के चलते पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने पुलिस के आग्रह पर सभी आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एस.पी. चम्बा डा. मोनिका ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस रिमांड अवधि के दौरान इस मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को हासिल करने का प्रयास करेगी।

Vijay