नगरोटा में कार से 45.30 ग्राम चरस बरामद, एक गिरफ्तार

Thursday, Sep 20, 2018 - 11:14 PM (IST)

नगरोटा बगवां: पुलिस थाना नगरोटा बगवां के तहत पुलिस ने वीरवार सुबह नए बस अड्डा के समीप एक कार सवार से 45.30 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस के  ए.एस.आई. लीलाधर सुबह चाहड़ी रोड के समीप वाहनों की रूटीन चैकिंग कर रहे थे तो उस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत कबाड़ी के वार्ड नंबर 9 निवासी विजय कुमार जोकि कार (एस.पी.19 -5711) में सवार था, उसकी शक के आधार पर तलाशी ली। इस दौरान कार से 45.30 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने कार व चरस को कब्जे में लेकर विजय कुमार को हिरासत में लेकर छानबीन आरंभ कर दी है। डी.एस.पी. कांगड़ा पूर्ण चंद ने कहा कि पुलिस ने विजय कुमार के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा उसे शुक्रवार को कांगड़ा न्यायालय में पेश किया जाएगा।   

Vijay