नाकाबंदी के दौरान कार से चरस बरामद, एक गिरफ्तार

Wednesday, Sep 19, 2018 - 10:42 PM (IST)

नूरपुर: जसूर में ट्रैफिक पुलिस नूरपुर द्वारा लगाए गए नाके के दौरान 24 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त चरस सतपाल पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मेरा सुलयाली से बरामद की गई। पुलिस के अनुसार जसूर चौक पर नाका लगाया था। इसी दौरान एक गाड़ी (एच.पी. 64ए-3122) को जांच के लिए रोका गया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें यह चरस बरामद की गई। ट्रैफिक इंचार्ज रूप सिंह, मदन लाल, नरेश कुमार व अजय कुमार के नेतृत्व में लगाए गए नाके में उक्त चरस को बरामद किया गया है। पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डी.एस.पी. साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि की है।

Vijay