बड़ी सफलता : नाकाबंदी पर Alto Car से चरस बरामद, 5 गिरफ्तार

Wednesday, May 22, 2019 - 09:04 PM (IST)

चम्बा (विनोद): पुलिस थाना भरमौर में 5 लोगों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एस.पी. चम्बा डा. मोनिका ने बातया कि पुलिस चौकी गैहरा के एक पुलिस दल ने चम्बा-भरमौर एन.एच. पर धरवाला के पास नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार जांच के लिए रोका तो कार के अंदर रखे बैग से 180 ग्राम चरस बरामद हुई, जिस पर पुलिस ने कार में बैठे 5 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

आरोपियों की पहचान मदन लाल गाड़ी चालक पुत्र मोहन लाल निवासी बकानी तहसील चम्बा, सौरव कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी बुंगल डाकघर बधानी तहसील व जिला पठानकोट, सुशील कुमार पुत्र धर्म चंद निवासी बकानी तहसील चम्बा, जीतन कुमार पुत्र केवल कुमार निवासी कलसुई डाकघर जाघी व नितिन सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी गांव गुराड़ डाकघर राख तहसील व जिला चम्बा के रूप में की गई है।

Vijay