रोहड़ू-हाटकोटी मार्ग पर कार से चरस की खेप बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Nov 28, 2021 - 07:55 PM (IST)

रोहड़ू (कुठियाला): पुलिस थाना रोहड़ू के तहत रोहड़ू-हाटकोटी मार्ग पर एक मारूति कार से जांच के दौरान एक किलोग्राम चरस बरामद हुई है। चरस बरामद होने के बाद पुलिस ने वाहन में सवार 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस रात के समय महेंदली में मुख्य सड़क पर नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान रात करीब साढ़े 8 बजे रोहड़ू से हाटकोटी की ओर जा रही एक कार को पुलिस ने जांच के लिए रोका तो कार में सवार 3 लोग हड़बड़ा गए। शक होने पर पुलिस ने वाहन की गहनता से तलाशी ली तो वाहन से एक किलोग्राम चरस बरामद हुई।

तीनों आरोपियों की पहचान केवल राम निवासी करासा, भागमल व कपिल देव निवासी बिजोरी के तौर पर हुई है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के लिए ठियोग भेजा है। डीएसपी रोहड़ू चमन लाल ने बताया कि पुलिस को 2 दिनों में यह लगातार दूसरी कामयाबी हाथ लगी है। एक दिन पहले चिट्टे के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दूसरे दिन 3 लोग एक किलोग्राम चरस के साथ पकड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि चरस के साथ पकड़े गए तीनों आरोपियों को पुलिस रिमांड की मांग के लिए ठियोग के न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News