नाकाबंदी पर कार से 3.510 किलोग्राम चरस बरामद, 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2020 - 04:51 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): पुलिस ने सरकाघाट और हमीरपुर के 2 व्यक्तियों को 3.510 किलोग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

पुलिस के अनुसार भुंतर-मणिकर्ण रोड पर शारणी इलाके में नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी को चैकिंग के लिए रोका गया, जिसमें 2 लोग सवार थे। चैकिंग के दौरान कार से उक्त मात्रा में चरस बरामद हुई, जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान केवल राज पुत्र चमन प्रकाश निवासी लथेला सरकाघाट मंडी और कुलदीप सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी जंघरा अवाहदेवी हमीरपुर के रूप में हुई है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News