शिमला में चरस, कांगड़ा में नशीले कैप्सूल बरामद, 3 गिरफ्तार

Saturday, Feb 25, 2017 - 06:44 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला व कांगड़ा में पुलिस ने शनिवार को नशीले पदार्थों सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में जिला शिमला में पुलिस ने  2 जगह पर चरस की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने दोनों मामलों में गुप्त सूचना के आधार पर 890 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने सबसे पहले गश्त के दौरान खलीणी के समीप ओल्ड बीयरखाना के पास एक युवक से 72 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी संजीव कुमार के खिलाफ  एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उधर, रामपुर में भी पुलिस ने दत्त नगर के पास एक व्यक्ति से 818 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान जिंदू राम निवसी झलेड़ी गांव निरमंड के रूप में हुई है। एस.पी. शिमला डी.डब्ल्यू. नेगी ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।

205 नशीले कैप्सूलों सहित युवक धरा
दूसरे मामले में जिला कांगड़ा के अंतर्गत डमटाल पुलिस ने एक युवक को 205 नशीले कैप्सूलों सहित गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार डमटाल पुलिस चौकी के प्रभारी रूप ने अपनी टीम सहित ने गुप्त सूचना के आधार पर पैदल जा रहे व्यक्ति गुरविंद्र सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी टांडा जिला होशियारपुर पंजाब की तलाशी ली। इस दौरान गुरविंद्र  से 205 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा डमटाल पुलिस चौकी में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। डी.एस.पी. नूरपुर मेघनाथ चौहान ने मामले की पुष्टि की है।