चम्बा में पकड़ी चरस की खेप, एक गिरफ्तार

Monday, Mar 27, 2017 - 12:19 AM (IST)

चम्बा: तीसा पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस की खेप सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने यह सफलता उस समय हासिल की जब रविवार की सुबह करीब 11 बजे नकरोड़ पुलिस चौकी की एक टीम ने गश्त के दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति से 400 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही चरस को भी अपने कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कुम्हारका गांव का रहने वाला है आरोपी
एस.पी. चम्बा विरेंद्र तोमर ने बताया कि आरोपी की पहचान हरदेव पुत्र महाजन निवासी गांव कुम्हारका डाकघर टिकरीगढ़ तहसील चुराह के रूप में हुइ है। सोमवार को आरोपी को अदालत के समक्ष पेश कर रिमांड में लिया जाएगा ताकि पुलिस इस मामले से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने में सफल हो सके।