कार में सवार युवकों से चरस व अफीम बरामद, 2 गिरफ्तार

Friday, Apr 14, 2017 - 01:06 AM (IST)

मनाली: उपमंडल मनाली के पतलीकूहल के बड़ाग्रां रोड पर नाके के दौरान पुलिस ने 2 व्यक्तियों से 295 ग्राम चरस व 10 ग्राम अफीम बरामद की है। मनाली थाना प्रभारी के.डी. शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उक्त स्थान पर नाका लगा रखा था। इस दौरान सैंट्रो कार (एच.पी. 22-0165) को तलाशी के लिए रोका तो गाड़ी में सवार विजय कुमार गांव बरवाणा तहसील पधर जिला मंडी व जितेंद्र गांव वशिष्ठ तहसील मनाली से 295 ग्राम चरस व 10 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।