महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में हिमाचल व हरियाणा संयुक्त विजेता

Saturday, Sep 22, 2018 - 07:52 PM (IST)

राजगढ़ (गोपाल): शनिवार को इंटरनल विश्वविद्यालय बड़ू साहिब व हिमाचल हैंडबाल संघ द्वारा आयोजित नैशनल कनिष्ठ महिला हैंडबाल प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इसमें हिमाचल व हरियाणा को बारिश की वजह से संयुक्त विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हरियाणा की मोनिका व सर्वश्रेष्ठ गोल कीपर का खिताब हिमाचल की हेमलता को दिया गया। समापन समारोह में मुख्यातिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सहजल रहे।

कलगीधर ट्रस्ट के सचिव डा. देवेंद्र सिंह ने कहा कि गुरु ग्रंथ साहिब केवल सिक्खों का ग्रंथ नहीं है। गुरुग्रंथ साहिब एक सर्व धर्म ग्रंथ है और इस ग्रंथ में सभी धार्मिक गुरुओं की वाणी है। कलगीधर ट्रस्ट का मकसद छात्रों को ऐसी शिक्षा देना है जिससे वह अपने जीवन में एक चरित्रवान इन्सान बन सकें। इससे पहले सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने इससे पहले इंटरनल विश्वविद्यालय के कुलपति बाबा इकबाल सिंह किंगरा से शिष्टाचार मुलाकात की व गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका।

समापन समारोह में खादी बोर्ड के वाइस चेयरमैन पुरुषोत्तम गुलेरिया, बघाट बैंक के चेयरमैन पवन गुप्ता, हिमाचल हैंडबाल संघ के चेयरमैन व ए.डी.एम. सोलन विवेक चन्देल, एच.एस. धालीबाल, बोप्पा राय, जगजीत सिंह, परमजीत, राजिंद्र कौर, प्रदेश हैंडबाल संघ के प्रधान भरत साहनी, महासचिव नन्द किशोर, डा. प्रवेश शर्मा, सचिन चौधरी, स्नेहलता, जी.एल. नड्डा, सुनील कुमार, अशोक गौतम, रफीक व गौरव उपस्थित थे।

Vijay