पुरानी रंजिश के चलते की फायरिंग, मारपीट में 2 घायल

Monday, Jul 29, 2019 - 07:55 PM (IST)

हरोली, (दत्ता): विधानसभा हरोली के तहत गांव हलेड़ा विलना में हुए 2 गुटों के खूनी संघर्ष में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस मामले में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। सोमवार को हलेड़ा विलना में दोनों गुटों में मारपीट हुई। इसमें 2 युवक अमरजीत सिंह (21) व सुचेत सिंह (22) घायल हो गए जिन पर तेजधार हथियारों से वार किए गए हंै। घटना के बाद एक पक्ष की ओर से हवाई फायर भी किए गए। घायलों को इलाज के लिए हरोली अस्पताल लाया गया, जहां पर उन्हें भर्ती करते हुए उनका इलाज शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही हरोली पुलिस थाना प्रभारी रमन कुमार अपने दलबल सहित मौके पर पहुंच गए और यथास्थिति का जायजा लिया।

इलाज के लिए हरोली अस्पताल में भर्ती करवाया गया

इस बारे में हरोली थाना प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में हुई 2 गुटों में आपसी मारपीट के दौरान 2 युवक घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए हरोली अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में शिकायतकत्र्ता के बयानों के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।

Kuldeep