कानून व्यवस्था पर सरकार का नियंत्रण नहीं : मुकेश

Monday, Sep 03, 2018 - 07:34 PM (IST)

हरोली: नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पहली बार हरोली पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि विपक्ष अपनी अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने उन्हें विपक्ष में बैठने का मौका दिया है। इसके लिए जनता की आवाज को वह लगातार बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार हर मुद्दे पर लगातार नाकाम रह रही है। कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है, जिस पर सरकार कोई नियंत्रण नहीं कर पा रही। प्रदेश देवभूमि के नाम से जाना जाता है और यहां पर कानून नाम की कोई बात ही नजर नहीं आ रही। सरकार बने अभी चंद महीने ही हुए हैं कि 64 लोगों के कत्ल हो चुके हैं, वहीं 196 केस रेप के हो चुके हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था कहां है।


प्रदेश में ऐसी कानून व्यवस्था पहली बार देखी जा रही
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में ऐसी कानून व्यवस्था पहली बार देखी जा रही है, जिस पर कोई कंट्रोल ही नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऊर्जा नीति के विषय पर जो सरैंडर किया है, वह सरासर गलत है, क्योंकि प्रदेश की पिछली सरकारों ने इसके लिए लगातार लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश को काफी नुक्सान होने वाला है। उन्होंने कहा कि वह इसका विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष में बैठे नेता भी जनता द्वारा चुनकर ही विधानसभा तक पहुंचे हैं, जोकि सरकार की गलत नीतियों का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग पहले माइङ्क्षनग व नशे को लेकर बातें करते थे, वही अब उनके सरगना बने हुए हैं।

Kuldeep