हरियाणा पुलिस का कारनामा, टोल कर्मचारी को मारी गोली

Friday, Jun 02, 2017 - 11:55 AM (IST)

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 21चंडीगढ़ मनाली पर हिमाचल और पंजाब सीमा पर स्थित गरा मोड़ा टोल टैक्स बैरियर पर गोली चली है। यह गोली टोल प्लाजा के एक कर्मचारी को लगी है और इस कर्मचारी को तुरंत स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल में रैफर कर दिया है, जो अभी खतरे से बाहर है। वह कर्मी क्राइम ब्रांच गुडगांव से कुल्लू जा रहे थे।  टोल बैरियर पर गोली चलाने वाले 6 लोग हरियाणा पुलिस के थे। दरअसल, पर्ची के विवाद को लेकर इन्होंने सर्विस रिवाल्वर से गोली चला दी। अभियुक्त गाड़ी मौके पर छोड़ कर भाग गए है। एक व्यक्ति को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। गाड़ी हरियाणा की है और पंजाब और हिमाचल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। इस घटना की छानबीन की जा रही है।