भारत के नागरिकों में देशभक्ति और राष्ट्रवाद को और ज्यादा बढ़ाएगा हर घर तिरंगा अभियान : धूमल

Friday, Aug 12, 2022 - 08:52 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर घर मे तिरंगा अभियान देश के नागरिकों में देशभक्ति व राष्ट्रवाद को और ज्यादा बढ़ाने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा झंडा हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है तथा हर भारतवासी अपने घर मे तिरंगा झंडा फहराने के लिए गर्व महसूस कर रहा है। यह बात धूमल ने सुजानपुर भाजयुमो की तिरंगा यात्रा को टौणीदेवी से हरी झंडी देकर रवाना करते हुए कही।

सुजानपुर भाजयुमो की तिरंगा यात्रा टौणीदेवी से कोट, कुठेड़ा, चबूतरा, पटलान्दर व चौरी तक निकली गई, जिसमें सैंकड़ों युवाओं ने भाग लिया व भारत माता की जय के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सुजानपुर के हर घर मे तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलेगा। इसमे सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay