पेड़ से लटकी मिली व्यक्ति की लाश, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस (Video)

Friday, Feb 15, 2019 - 12:27 PM (IST)

सोलन (चिनमय): सोलन के परवाणु में एक और व्यक्ति की लाश पेड़ से लटकी मिली है। मुतक की पहचान बुगई के नाम से हुई है। मृतक उतर प्रदेश का स्थाई निवासी बताया जा रहा है। जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो उनकी टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई कि आखिर इस घटना के क्या अहम कारण रहे होंगे। प्रथम दृष्टिया यह माना जा रहा है कि इस व्यक्ति ने आत्महत्या की है। मिली जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति परवाणू के एक निजी उघोग में कार्यरत था। यह व्यक्ति अस्थाई तौर टकसाल में रहता था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

 

Ekta