​शर्मनाक! पशुशाला में संदिग्ध अवस्था में मिला युवक, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 04:20 PM (IST)

Hamirpur News : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में भैंस के साथ घिनौनी हरकत करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। लोग मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

संदिग्ध परिस्थितियों में दिख रहा था युवक

जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो जिले के गांव डॉहगी वैह का बताया जा रहा है। वीडियो में युवक को देर रात एक पशुशाला के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में देखा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि युवक रात के समय चोरी-छिपे पशुशाला में घुसा था और वहां बंधी भैंस के साथ कुकर्म कर रहा था। वीडियो सामने आने के बाद गांव में चर्चा तेज हो गई और लोगों ने इसे बेहद आपत्तिजनक घटना बताया। वीडियो में दिख रहा संदिग्ध युवक नशे की हालत में प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों ने पशुओं की सुरक्षा और सामाजिक मूल्यों को लेकर चिंता जताई है। वायरल वीडियो में भैंस की मालकिन यह कहती सुनाई दे रही हैं कि उनकी भैंस पिछले कई दिनों से डरी-सहमी रह रही थी और उसे अंदर बांधते समय वह असामान्य व्यवहार कर रही थी। वहीं, मौके पर मौजूद अन्य लोग युवक के व्यवहार पर सवाल उठाते दिखाई दे रहे हैं।

ग्रामीणों में भारी रोष

फिलहाल इस मामले में पुलिस के पास कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर मामले को लेकर चर्चा जारी है। सोशल मीडिया पर भी लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, घटना के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News