हमीरपुर संसदीय सीट से जानिए किसको मिले कितने वोट

Friday, May 24, 2019 - 10:06 AM (IST)

हमीरपुर: हिमाचल में एक बार फिर लोकसभा की चारों सीटों पर बीजेपी ने जीत हासिल की है। देश और प्रदेश में मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने नया इतिहास रचा है। कांग्रेस ने जितनी मोदी की आलोचना की, उतनी ही मोदी की लहर कहर बनकर चली। हमीरपुर संसदीय सीट से अनुराग ठाकुर ने जीत का चौका लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने रामलाल ठाकुर को भारी मतों से हराया है। अनुराग ठाकुर को 682692 वोट पड़े हैं जबकि रामलाल ठाकुर को 283120 वोट मिले हैं। वहीं रामलाल ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में लोगों ने जो भी जनमत दिया है, वह स्वीकार है लेकिन ई.वी.एम. को लेकर एक प्रश्न चिह्न है जिसे राष्ट्रीय दलों को राष्ट्रीय स्तर पर सोचना पड़ेगा ताकि लोकतंत्र की देश में परंपराएं कायम रह सकें।

Ekta