गरली-प्रागपुर के 2 सपूतों ने देश के बड़े पदों पर आसीन होकर चमकाया प्रदेश का नाम : धूमल

punjabkesari.in Monday, May 15, 2023 - 09:44 PM (IST)

हमीरपुर  (राजीव): पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने सोमवार शाम को कांगड़ा जिले के गरली-प्रागपुर गांव से संबंध रखने वाले 2 सपूतों को देश के बड़े पदों पर आसीन होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सपूत देश के विभिन्न संस्थाओं में बढिय़ा काम कर रहे हैं। प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि गरली-प्रागपुर कांगड़ा जिले का एक महत्वपूर्ण गांव है। इसी गांव के सपूत न्यायमूॢत संजय करोल देश के सर्वोच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश हंै और अब इसी गांव के एक और सपूत प्रवीण सूद आने वाले 2 वर्षों के लिए सी.बी.आई. के डायरैक्टर नियुक्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि एक ही गांव के 2 सपूत देश के बड़े पदों पर आसीन हुए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News