हमीरपुर के इन इलाकों में 14 मई को बंद रहेगी बिजली, जानें कितने घंटे लगेगा कट

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 05:13 PM (IST)

Hamirpur News :  विद्युत उपमंडल धनेटा में 14 मई को लाइनों की आवश्यक मरम्मत और पेड़ों की टहनियों की काट-छांट के कार्य के चलते ग्राम पंचायत पनसाई, मंझेली, मालग, बढेड़ा, सनाही, बूणी और बलेटा के सभी गांवों एवं पेयजल योजनाओं की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बंद रहेगी।

सहायक अधिशाषी अभियंता किशोरी लाल ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि अगर 14 मई को मौसम खराब हुआ तो यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।     

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News