Hamirpur: नहीं रहे सन् 1931 को जन्में हिन्द समाचार पढ़ने वाले सबसे पुराने पाठक लाला जगदीश चन्द
punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 09:31 PM (IST)
हमीरपुर (राजीव): हमीरपुर शहर से सटे भिड़ा गांव के लाला जगदीश चंद (95) का सोमवार को स्वर्गवास हो गया। लाला जगदीश चंद स्कूल नहीं गए थे, लेकिन हिन्द समाचार का उर्दू अखबार वर्षों से पढ़ते थे। लाला भिड़ा सहकारी सभा के 38 साल तक प्रधान रहे, पंचायत के सरपंच सहित पंचायत में बीडीसी सदस्य भी रहे। लाला हिन्द समाचार उर्दू को पढ़ने के बड़े शौकीन थे। वह अक्सर कहते थे कि उन्हें हफ्ते बाद हिन्द समाचार का उर्दू अखबार मिलता है, इसकी रूटीन में भेजने की व्यवस्था होनी चाहिए। लाला जगदीश चंद का अंतिम संस्कार 17 मार्च को सुबह 10 बजे गसोती धाम भिड़ा में होगा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, सांसद अनुराग सिंह ठाकुर सहित तमाम हमीरपुर के व्यापारियों सहित सामाजिक संगठनों ने इनके निधन पर शोक प्रकट किया है।

