बड़ी खबर: हमीरपुर संसदीय सीट से सुक्खू हो सकते हैं कांग्रेस के प्रत्याशी

Thursday, Mar 28, 2019 - 05:19 PM (IST)

हमीरपुर: कांग्रेस की ओर से पूर्व भाजपा सांसद सुरेश चंदेल को पार्टी में शामिल कर हमीरपुर से चुनाव लड़ाने की चर्चाओं के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि हिमाचल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। कांग्रेस हाईकमान ने गुरुवार को उन्हें दिल्ली बुला लिया है। बताया जा रहा है कि चंदेल गुरुवार दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले थे लेकिन सुक्खू की ऐन मौके पर एंट्री ने उनके लिए कांग्रेस में आने के दरवाजे बंद कर दिए। अगर सुक्खू हमीरपुर संसदीय सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हो जाते हैं तो समीकरण कुछ और से होंगे।

टिकट मिलने के बाद सुक्खू का मुकाबला 3 बार के सांसद अनुराग ठाकुर के साथ होगा। सूत्रों के मुताबिक हमीरपुर से सुक्खू का नाम अंतिम सूची में है। सुखविंदर सिंह सुक्खू वर्तमान में नादौन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से राजेंद्र राणा और मुकेश अग्निहोत्री चुनाव लड़ने से इंकार चुके हैं।

 

Ekta