HP Panchayat Election : इस पोलिंग बूथ पर हाई वोल्टेज ड्रामा, आपस में भिड़े MLA और BJP समर्थित प्रत्याशी के पति, गरमाई सियासत

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 01:46 PM (IST)

Hamirpur : हिमाचल प्रदेश में जारी पंचायत चुनाव के दौरान जिला परिषद वार्ड ऊहल के बनालग पोलिंग बूथ पर उस समय भारी हंगामा हो गया, जब स्थानीय विधायक और भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पति आमने-सामने आ गए। बूथ निरीक्षण को लेकर शुरू हुई बहस ने देखते ही देखते बड़े विवाद का रूप ले लिया, जिससे मतदान केंद्र के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, सुजानपुर के विधायक जब बनालग स्थित पोलिंग बूथ का जायजा लेने पहुंचे, तो भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशी मंगलेश ठाकुर के पति ने उनके आने पर कड़ी आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच जोरदार बहस शुरू हो गई, जिसने जल्द ही तीखी नोकझोंक और हंगामे का रूप ले लिया। कुछ देर के लिए बूथ परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, लेकिन मौके पर तैनात चुनाव अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया। स्थिति को बिगड़ने से बचाने के लिए दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत करवाया गया। अधिकारियों की मुस्तैदी के बाद ही मतदान प्रक्रिया फिर से सुचारू रूप से शुरू हो सकी।

वहीं, इस घटना के बाद ऊहल वार्ड में राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। हालांकि, पुलिस या निर्वाचन विभाग के पास अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News