शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Monday, Nov 11, 2019 - 08:47 PM (IST)

हमीरपुर, (शिवम): शादी का झांसा देकर एक महिला से दुष्कर्म करने व बाद में मारपीट करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला ने बताया कि उसके पति का स्वर्गवास हो गया है तथा वह पिछले 3 साल से मिस्त्री सुंदर लाल के साथ मजदूरी का काम करती थी। उक्त व्यक्ति उसे शादी का झांसा देकर उसे अपने घर ले गया, जहां वह पति-पत्नी की तरह रहने लगे। कुछ समय पहले वह उससे मारपीट करने लगा व शादी की बात करने पर उसने उसे घर से बाहर निकाल दिया व उसे मारने की धमकियां भी देने लगा। सहायक पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि उक्त घटना में मामला दर्ज कर लिया गया है व छानबीन जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News