मंडी के 2 युवकों से 42.69 ग्राम चिट्टा बरामद

punjabkesari.in Monday, Jan 24, 2022 - 06:32 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): हमीरपुर पुलिस ने चिट्टे के साथ मंडी जिले के 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। एस.पी. हमीरपुर डा. आकृति शर्मा ने बताया कि भोटा के पास सदर पुलिस ने गश्त के दौरान 42.69 ग्राम चिट्टे के साथ आरोपी करम चंद पुत्र शमशेर सिंह, निवासी चलह हवानी, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी और कुलदीप सिंह पुत्र गोवर्धन सिंह, निवासी मसयानी ढालवां, तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी को गिरफ्तार किया है। उपरोक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। वहीं हमीरपुर पुलिस ने 3 दिनों के अंदर एन.डी.पी.एस. एक्ट का यह दूसरा मामला पकड़ा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News