हृदय गति रुकने से एन.आई.टी. के कुक की मौत

Monday, May 30, 2022 - 05:28 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव) : एन.आई.टी. हमीरपुर में बतौर कुक कार्यरत पनियाला गांव के 55 वर्षीय चमेल सिंह की गत रात हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सदर पुलिस थाना के एस.एच.ओ. राजेश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार गत रात मृतक अन्य कुक के साथ कमरे में सोया हुआ था। जब सोमवार सुबह चमेल सिंह को दूसरा कुक चाय देने लगा तो वह नहीं उठा। उसके बाद उसने उसे देखा तो वह बेहोश पड़ा हुआ था। इसकी सूचना कुक ने प्रबंधन वर्ग को दी और उसको हमीरपुर मैडीकल कालेज में लाया गया, जहां पर डाक्टरों ने चमेल सिंह को मृत घोषित कर दिया। चमेल सिंह की मौत प्रारंभिक जांच में हृदय गति रुकने से लगती है। उधर, पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पनियाला गांव की वार्ड पंच किरण कुमारी ने बताया कि अपने घर में चमेल सिंह ही कमाने वाला था और अब उनकी अचानक मौत होने से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Content Writer

Kuldeep