जिला में कुल 22 लोग निकले पॉजिटिव

Monday, Sep 21, 2020 - 10:30 PM (IST)

हमीरपुर (ब्यूरो): जिला हमीरपुर में सोमवार को देर शाम तक कुल 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सी.एम.ओ. डा. अर्चना सोनी ने बताया कि लुधियाना से लौटा हमीरपुर उपमंडल के कुठेड़ा क्षेत्र के गांव टिब्बी का 41 वर्षीय व्यक्ति, जलाड़ी के गांव शुन में बंगाल से आया 19 वर्षीय युवक, अरुणाचल से आया बूणी क्षेत्र के गांव बडवाल का 43 वर्षीय व्यक्ति और सिक्किम से आया गांव कुलहेड़ा का 41 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। कोरोना संक्रमित व्यक्ति से प्राथमिक संपर्क के कारण बटराण क्षेत्र के गांव बढेड़ा की 26 वर्षीय महिला और भोटा के 38 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भोरंज के टिक्कर मिन्हासा क्षेत्र के गांव संगरवाड़ का 36 वर्षीय व्यक्ति और टिक्कर खातरियां क्षेत्र के गांव डुंघी की 28 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ये सभी आठ लोग गृह संगरोध में रखे गए थे। गांव पट्टा के 6 लोग 65 वर्षीय व्यक्ति, 42 वर्षीय व्यक्ति, 35 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय लड़का, 12 वर्षीय लड़का और 10 वर्षीय लड़का तथा चैरी क्षेत्र के गांव पिप्पल का 4 वर्षीय बच्चा भी संक्रमित पाया गया है।

 प्राथमिक संपर्क के कारण गलोड़ के गांव बुधवीं का 12 वर्षीय लड़का, गलोड़ के गांव हटली की 60 वर्षीय महिला, नादौन के वार्ड नंबर 2 की 80 वर्षीय महिला, इसी वार्ड की 52 वर्षीय महिला और सुजानपुर के वार्ड नंबर एक का 28 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया है। चंडीगढ़ से लौटी बड़सर के गांव जजरी की 26 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनके अलावा सुजानपुर में रैपिड एंटीजन टैस्ट में एक 41 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिला के विभिन्न स्वास्थ्य खंडों में रैपिड एंटीजन टैस्टिंग के लिए कुल 35 सैंपल लिए गए, जिनमें से केवल एक पॉजिटिव निकला है।

Kuldeep