Hamirpur: क्रशर अनियमितताओं के मामले में विधायक के चाचा व भाई ने किया सरैंडर

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 10:37 PM (IST)

हमीरपुर (अजय): पुंग खड्ड स्थित क्रशर में अनियमितताओं के एक मामले में नामजद 2 अभियुक्तों की सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने और निर्देशों के मद्देनजर इन दोनों अभियुक्तों ने कोर्ट में सरैंडर किया। माननीय सीजेएम कोर्ट ने बुधवार को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। बता दें कि सदर विधायक के चाचा प्रवीण और चचेरे भाई उमेश की सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके चलते वे दोनों आज कोर्ट में पेश हुए। वीरवार को इन दोनों को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

काबिलेगौर है कि स्टोन क्रशर में अवैध खनन मामले में एएसपी राजेश उपाध्याय की अगुवाई में पुलिस ने प्रवीण कुमार के स्टोन क्रशरों पर रेड कर वहां से सीसीटीवी फुटेज और हार्ड डिस्क को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद पुलिस मामले में जांच में जुटी थी तथा यह मामला कोर्ट में पहुंचा। इस मामले में 4 आरोपी थे, लेकिन 2 को सुप्रीम कोर्ट ने राहत दे दी थी। मामले की पुष्टि एएसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News