हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में हाईटेक तरीके से किया जा रहा चुनाव प्रचार

Monday, Apr 29, 2019 - 12:30 PM (IST)

हमीरपुर (राकेश): जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है। चुनाव प्रचार अपने चरम सीमा पर पहुंचता दिख रहा है। दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल चाहे भाजपा हो या फिर कांग्रेस चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक ते नजर आ रहे हैं। पोस्टर बैनर झंडे वॉल पेंटिंग तो चुनाव प्रचार का हिस्सा है लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी 3D मोबाइल फैन होलोग्राम टेक्नोलॉजी के द्वारा भी चुनाव प्रचार में अग्रसर है। यह एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जो पहले कभी नहीं देखी गई थी और जनता भी इस तरह के चुनाव प्रचार को देख कर हैरान हो रही है। इस नई तरह के चुनाव प्रचार में व्यक्ति अपने गले में एक पंखा नुमा स्क्रीन को लेकर जगह जगह घूमता है जिसे ब्लूटूथ के साथ लिंक किया जाता है। उस स्क्रीन पर वीडियो चलता है।

उल्लेखनीय है कि 2014 के चुनावों में नरेंद्र मोदी ने स्क्रीन होलोग्राम टेक्नोलॉजी का शुभारंभ किया था जिसे पूरे भारतवर्ष में चुनावों के दौरान उपयोग में लाया गया था। लेकिन इस बार 2019 के चुनावों में टीम नमो अगेन ने इस 3D मोबाइल फैन हेलो ग्राम टेक्नोलॉजी का आविष्कार किया और अब इस तरह से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। काबिले गौर है कि इस टेक्नोलॉजी का उपयोग पहली बार भारत में लोकसभा चुनावों के दौरान किया जा रहा है। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र ही पूरे भारत में एक ऐसा लोकसभा क्षेत्र है जहां इस टेक्नोलॉजी के द्वारा चुनाव प्रचार फिलहाल प्रयोग के तौर पर हो रहा है।

टीम नमो अगेन का मानना है कि आने वाले समय में इसी तरह से पूरे भारतवर्ष में चाहे लोकसभा के चुनाव हो या फिर विधानसभा के चुनाव इस टेक्नोलॉजी का उपयोग भारतीय जनता पार्टी करने वाली है। हमीरपुर की जनता भी इस तरह के चुनाव प्रचार को देख कर काफी उत्साहित दिख रही है। अनूप पराशर का मानना है कि उन्होंने चुनाव प्रचार के कई तरीके देखे हैं लेकिन यह जो तरीका 3D मोबाइल फैन हेलो ग्राम टेक्नोलॉजी का है यह वाक्य में ही बढ़ा प्रभावित और आकर्षित लग रहा है।





 

Ekta