Hamirpur: मोदी मैजिक व कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भाजपा की हरियाणा में जीत की हैट्रिक : अनुराग ठाकुर

punjabkesari.in Tuesday, Oct 08, 2024 - 08:31 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत को मोदी मैजिक व कार्यकर्त्ताओं की मेहनत का परिणाम बताते हुए भाजपा के सभी कार्यकर्त्ताओं को इसकी बधाई दी है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में “फिर एक बार भाजपा सरकार” मोदी मैजिक व भाजपा के समर्पित कार्यकर्त्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। हरियाणा में भाजपा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर बढ़ते भरोसे का प्रमाण है। भाजपा ने बिना बंटे, बिना कटे पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ा और किसान, जवान, महिला, बुजुर्ग, युवा सबका भरपूर प्यार मिला, जिसकी वजह से भाजपा ने जीत का इतिहास रचा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के कांग्रेस के तमाम दुष्प्रचार, प्रोपेगेंडा और झूठ को दरकिनार कर जनता का फिर से भाजपा पर भरोसा दिखाता है कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं हम धरातल पर उतारने में सफल रहे। भाजपा की यह प्रचंड विजय की हैट्रिक भाजपा के जनकल्याण, अंत्योदय, विकास और सुशासन के संकल्प को और सुदृढ़ करेगी, जनसेवा के हमारे प्रयासों को और बल देगी। मैं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली व हरियाणा भाजपा के सभी कार्यकर्त्ताओं का बारंबार अभिनंदन करता हूं व उन्हें इस जीत की बधाई देता हूं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News