भाजपा मार्च के शुरू में कर देगी अपने प्रत्याशी घोषित : रावत

Monday, Feb 25, 2019 - 10:08 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): भाजपा के हिमाचल प्रभारी तीर्थ सिंह रावत ने कहा कि मार्च माह के शुरू में आचार संहिता लगते ही भाजपा चारों लोकसभा प्रत्याशियों की घोषणा तुरंत कर देगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के चारों भाजपा सांसद अच्छा काम कर रहे हैं और सांसद अनुराग ठाकुर लोकसभा में सचेतक की भूमिका निभाने के साथ कई अन्य क्षेत्रों में भी बेहतर कार्य कर रहे हैं। भाजपा प्रभारी ने इशारों में ही स्पष्ट संदेश दे दिया कि हिमाचल में भाजपा सभी चारों पुराने प्रत्याशियों को ही 2019 लोकसभा का टिकट देगी। हिमाचल भाजपा के प्रभारी तीर्थ सिंह रावत सॢकट हाऊस हमीरपुर में प्रैस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

5 वर्षों में मोदी राज में किसी भी नेता पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे

इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों के बाद कई क्षेत्रीय पाॢटयों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा तथा कुछ राष्ट्रीय पाॢटयों की भी रजिस्टे्रशन खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा 2014 लोकसभा चुनावों में भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने के उद्देश्य में जनता के बीच गई थी और गत 5 वर्षों में मोदी राज में किसी भी नेता पर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे। उन्होंने कहा कि भाजपा 2019 में जनता के बीच विकास मॉडल को लेकर जाएगी तथा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 350 प्लस सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है।

भाजपा 2014 लोकसभा चुनावों के इतिहास को फिर से दोहराएगी

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नाम को भुलाकर चुनाव जीतने वाली कांग्रेस पार्टी ने महात्मा गांधी के लिए 60 वर्षों तक कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्तूबर से महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छ भारत-विकसित भारत का कार्यक्रम पूरे देश में शुरू किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने स्वच्छता के प्रहरियों के पैर धोने के साथ ही उनका वंदन किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल भाजपा 2014 लोकसभा चुनावों के इतिहास को 2019 में फिर से दोहराएंगे तथा प्रदेश की चारों सीटें जीतेंगी।

Kuldeep